august lock Archives - Welcome To Ind Lives News, Latest News Hindi, Breaking News in Hindi, Live Hindi News Headlines, Top News India, Current Hindi News World, Entertainment News Hindi, Sports News Hindi, Cricket News Hindi, Business News Hindi, Popular Videos - IndLives.com

आप का भी जन्मदिन अगस्त में हैं तो ये ख़बर सिर्फ आपके लिए है
वैसे तो हर इंसान का जन्म समय, तिथि और महीना तय होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर महीने की हर तारीख की एक अलग खासियत होती है। हर अलग- अलग तारीख में जन्में लोगों की रुचि, अच्छाई-बुराई, उसका स्वभाव अलग अलग होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगस्त महीने में जन्में लोगों का स्वभाव कैसा होता है-

वैसे अगस्त महीने में पैदा होने वाले लोग बेहद शांत स्वभाव के होते हैं। ये हर काम में ईमानदार होते हैं और अपने आसपास के लोगों से भी ऐसे स्वभाव की उम्मीद रखते हैं। अगस्त में पैदा होने वाले लोग सूर्य प्रधान होते हैं। इनकी राशि सिंह होती है। अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्मदिन अगस्त में आता है तो जानिए कैसा होता है इन लोगों का स्वभाव।

जानते हैं अगस्त में जन्मे लोगों के बारे में –

इन लोग हर समय अपनी तारीफ सुनना चाहते हैं और साथ ही साथ कभी-कभी ये लोग खुद ही अपनी शेखी बघारने से भी पीछे नहीं हटते।

ये लोग इमोशन पर कंट्रोल रखना बखूबी जानते हैं। इसीलिए दिल से नहीं ये हमेशा दिमाग से फैसला लेते हैं। इनका जीवन कई तरह के उतार- चढ़ाव से भरा होता है। लेकिन हार मानना इन्होंने कभी नहीं सीखा। किसी न किसी तरह ये खुद को मजबूत कर परेशानियों से बाहर निकल ही आते हैं।

सूर्य प्रधान होने की वजह से इन लोगों में लीडरशिप की क्वालिटी जरूर होती है। हर काम में आगे रहते हैं, जिस वजह से हर किसी की नजर में ये लोग आसानी से आ जाते हैं।

ये लोग अपने विश्वास के लिए खड़ा होना जानते हैं, लेकिन इनका डर है नजरअंदाज किया जाना। अगर इनको अच्छा काम करने के लिए सराहना न मिले और जिनसे ये प्यार करते हैं, वे इनको नजरअंदाज करें, तो यह सह नहीं पाते हैं और कमजोर पड़ जाते हैं।

ये लोग खूबसूरत होते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन इस बाहरी खूबसूरती के साथ मन की खूबसूरती लगभग लापता होती है। और यही वजह है कि लोग इन्हें कभी- कभी घमंडी भी समझ लेते हैं।

प्यार के मामले में लोग थोड़े लापरवाह किस्म के होते हैं। इसी वजह से इनके एक से ज्यादा लव अफेयर होते हैं। वैसे इन्हें अपने प्यार पर बहुत गुरूर होता है और ये गुरूर तब और भी बढ़ जाता है जब इनका पार्टनर इनके लव प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लेता है।

ये लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। अगर इनका मन होगा तो इनसे कुछ भी करा लो और वहीं अगर इनका मन न हो तो कितना भी जरूरी काम हो ये उसे नहीं करते। कई बार आप खुद अपनी अच्छी- भली तैरती नाव को भी डुबो लेते हैं और फिर शहीद होने का ढोंग करते हैं।

ये लोग सेल्फ मोटिवेटेड होते हैं। अपनी राहें खुद चुनते हैं और इसी वजह से ये लोग हर किसी को अपना गुलाम समझते हैं, ये लोग अगर कोई नौकरी करेंगे तो बॉस बन कर ही अच्छी तरह कर पाते हैं।

अगस्त में पैदा होने वाले लोग टेलेंटेड होने के साथ ही मनी माइंडेड भी होते हैं। ये लोग अक्सर अच्छे बिजनेसमैन, इंजीनियर, टीचर या फिर कलाकार बनने की खूबियां रखते हैं।

पैसों के मामले में ये लोग लकी होते हैं। इन्हें हमेशा फैमिली सपोर्ट मिलता है। लेकिन खर्चों के मामले में यह लोग काफी कंजूस होते हैं।

लकी नंबर

2, 4, 9, 10, 34

लकी कलर

सुनहरा, सफेद और लाल।

लकी डे

शुक्रवार और रविवार।

लकी स्टोन

माणिक, पुखराज।

अगस्त में जन्मी फेमस पर्सनैलिटी

काजोल, सैफ अली खान, मदर टेरेसा, द ग्रेट खली, रणदीप हुड्डा, श्रीदेवी, किशोर कुमार, सुनिधि चौहान, अरविंद केजरीवाल आदि।