नई दिल्ली Archives - Welcome To Ind Lives News, Latest News Hindi, Breaking News in Hindi, Live Hindi News Headlines, Top News India, Current Hindi News World, Entertainment News Hindi, Sports News Hindi, Cricket News Hindi, Business News Hindi, Popular Videos - IndLives.com

रिसर्च: सुंदर नहीं शारीरिक रूप से मजबूत पुरुष महिलाओं की पहली पसंद
क्या आप सोचते हैं कि महिलाएं अपने प्रजनन काल में किसी खास किस्म के पुरुषों के प्रति आकर्षित होती हैं? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो यह धारणा सच्चाई से काफी दूर है, क्योंकि एक नए शोध में पता चला है कि महिलाओं का पुरुषों के प्रति आकर्षित होना उनके हार्मोन स्तर पर निर्भर नहीं करता।

साइकोलाजिकल साइंस जर्नल प्रकाशित रिसर्च में महिलाओं की पहली पसंद का ख़ुलासा

साइकोलाजिकल साइंस जर्नल में प्रकाशित ये नतीजे उस आम धारणा के विपरीत हैं कि लैंगिक चयन के दबावों में महिलाएं शारीरिक रूप से अधिक मजबूत पुरुषों को अपना जीवनसाथी बनाना पसंद करती है। जो आनुवंशिक तौर पर काफी फिट है। खासकर उस समय जब वे प्रजनन काल में होती हैं अथवा गर्भ धारण करने की अवस्था में होती हैं।

पुरुषों के प्रति आकर्षण का महिलाओं के हार्मोन से संबंध नहीं

ब्रिटेन की ग्लासगो यूनिवर्सिटी की प्रमुख शोधकर्ता बेनेडिक्ट जोंस का कहना है कि हमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि महिलाओं के हार्मोन में बदलाव से पुरुषों के प्रति उनके आकर्षण में कोई बदलाव आता है। उन्होंने अपने शोध में महिलाओं को पुरुषों के फोटो दिखाए और उनसे उनके बारे में पूछा। प्रत्येक महिला को 10 पुरुषों के फोटो दिखाए गए। इसके बाद महिलाओं ने अपनी वरीयता के हिसाब से इन्हें रेटिंग दी कि इनमें से कौन अधिक आकर्षित है।

पुरुष के एक फोटो को डिजिटल तौर पर महिला जैसा बनाया

दरअसल एक ही पुरुष के एक फोटो को डिजिटल तौर पर महिला जैसा बनाया गया। इस फोटो में महिलाओं जैसे फीचर डाल दिए गए। जैसा कि पहले ही उम्मीद थी महिलाएं अधिक मर्दाने किस्म के फोटो को अधिक तवज्जो दी। महिला जैसे नैननक्श वाले पुरुषों को कम आकर्षक माना। हालांकि इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि उनकी पसंद तथा प्रजनन से संबधित हार्मोन में कोई खास संबंध पाया गया है। महिलाओं के शरीर में ये हार्मोन एस्ट्राडियोल और प्रोजेस्ट्रोन के नाम से जाने जाते हैं।

यूपी सीएम पर बन रही फिल्म जिला गोरखपुर का पोस्टर हुआ रिलीज
नॉस्ट्रम इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। इस फिल्म के पोस्टर में पीछे की ओर से भगवाधारी एक शख्स खड़ा दिखाई दे रहा है। बता दें की पोस्टर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा लुक नजर आ रहा है।

पोस्टर में भगवाधारी शख्स के हाथ में बंदूक

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सीएम योगी गोरखपुर के निवासी है और सासंद भी रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर में चौंकाने वाली बात यह है कि भगवाधारी शख्स के हाथ में बंदूक है। पोस्टर में गाय के बछड़े की तस्वीर ये साफ हो जाता है की ये मुख्यमंत्री की ही तस्वीर है। इस फिल्म को विनोद तिवारी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

शख्स के आस पास गोरखपुर शहर का एरियल व्यू दिखाया गया

लुक को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ये फिल्म यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक हो सकती है। यूपी के गोरखपुर जिले से संबंध रखने वाले योगी के जन्मभूमि पर हुए सत्य घटना को दिखाने के लिए यह फिल्म बनाई गई है। पोस्टर में जैसा देखा जा सकता है कि उगते हुए सूरज के सामने खड़े एक शख्स के आस पास गोरखपुर शहर का एरियल व्यू दिखाया गया है।

‘जिला गोरखपुर’ में लोगों का इंटरेस्ट देखा को मिल सकता

नॉस्ट्रम इंटरटेनमेंट के अंतर्गत बनने वाली इस फिल्म से पहले एक और फिल्म ‘तेरी भाभी है पगले’ आ चुकी है। बता दें की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थी, लेकिन इस बार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर फिल्म होने की वजह से लोगों में इंटरेस्ट देखा जा सकता है।

26 साल की उम्र में संसद बने योगी आदित्यनाथ

बता दें, इस फिल्म में मात्र 26 साल की उम्र में पहली बार संसद बनने वाले योगी आदित्यनाथ की कहानी दिलचस्प होगी। उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के पौड़ी जिले के छोटे से गांव पंचूर के राजपूत परिवार के जन्मे अजय सिंह बिष्ट ने मात्र 22 साल की उम्र में ही सांसारिक मोह माया त्याग कर संन्यासी का जीवन धारण कर लिया था और अजय सिंह बिष्ट ने नाम बदलकर योगी आदित्यनाथ कर लिया।

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। गोरखपुर के गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर से अपनी यात्रा शुरू करी। हिंदू युवा वाहिनी बनाई। संसद बने और आज देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।